Ayushman Card Download 2026 – आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन, डाउनलोड कैसे करें 

Ayushman Card Download – आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन और डाउनलोड

Ayushman Card Download : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसे आयुष्मान भारत योजना के नाम से भी जाना जाता है।

इस योजना के अंतर्गत मुफ्त में ₹500000 तक का स्वास्थ्य इलाज करने हेतु लाभ प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के लाखों लाभार्थियों को इसका लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थी को एक आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) प्रदान किया जाता है। इस कार्ड का उपयोग लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड अस्पताल में जाकर अपना मुफ्त में 5 लाख रुपए तक का इलाज करवाने के लिए कर सकता है।

Ayushman Bharat Yojana का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
लेख का नाम Ayushman Card Download , आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन, डाउनलोड कैसे करें
योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लांच की तारीख 23 सितम्बर 2018
मंत्रालय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
योजना में दी जाने वाली सहायता राशि आयुष्मान भारत के तहत लिस्ट अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सेवा
लाभार्थी देश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार
आधिकारिक वेबसाइट https://abdm.gov.in/

Ayushman Card क्या है?

आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) एक ऐसा कार्ड है, जो आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड लाभार्थियों को प्रदान किया जाता है।

आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को रजिस्टर्ड अस्पतालों में स्वास्थ्य इलाज का लाभ प्रदान किया जाता है।

Ayushman Card Download कैसे करें?

अगर आपने पहले ही आयुष्मान कार्ड में ऑनलाइन आवेदन कर दिया है और आयुष्मान कार्ड का PDF डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. Ayushman Bharat Card Download करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – https://beneficiary.nha.gov.in/ पर विजिट करें।
  2. अब आपके सामने National Health Authority (NHA) पोर्टल का होमपेज खुल जाएगा।
  3. दाहिनी तरफ आपको लॉग इन का बॉक्स दिखेगा, यहाँ Beneficiary के विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अपने आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को दर्ज करें।
  5. आपके नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
  6. OTP और कैप्चा दर्ज करके लॉग इन करें।
  7. अपने राज्य और जिले का चुनाव करें और Scheme सेक्शन में PMJAY चुनें।
  8. Family ID, Aadhaar Number, Name, Location – Rural, Location -Urban और PMJAY ID की मदद से खुद को वेरीफाई करें।
Ayushman Card
  1. अब आपके सामने उस आधार आईडी या फैमिली आईडी से जुड़े सभी Ayushman Bharat Card दिखाई देंगे।
  2. ऊपर दिए गए Download Card विकल्प पर क्लिक करें।
  3. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP की मदद से खुद को Verify करें।
Ayushman Card Download
Ayushman Bharat Card
  1. जिस Ayushman Bharat Card को डाउनलोड करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
  2. इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड PDF के रूप में डाउनलोड हो जाएगा।
Ayushman Health Card
Ayushman Card Download Process

दूसरे तरीके से Ayushman Card Download

इसके अलावा अगर आप चाहें तो दूसरे तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  1. सबसे पहले https://bis.pmjay.gov.in/ पोर्टल पर विजिट करें।
  2. यहाँ Download Ayushman Card विकल्प पर क्लिक करें।
  3. स्कीम का नाम, राज्य का नाम और आधार नंबर की मदद से खुद को Verify करें।
  4. इसके बाद अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Ayushman Card Portal

Ayushman Card Online Apply कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपका नाम आयुष्मान कार्ड की लाभार्थी सूची (Ayushman Card Beneficiary List) में जरूर होना चाहिए।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – https://beneficiary.nha.gov.in/ पर विजिट करें।
  2. दाहिने कोने में मौजूद लॉग इन बॉक्स में अपने मोबाइल नंबर और OTP की मदद से लॉग इन करें।
  3. अपनी लोकेशन की डिटेल्स डालकर उस लोकेशन के सभी योग्य नागरिकों की सूची या आयुष्मान कार्ड लिस्ट प्राप्त करें।
Ayushman Card List
  1. AYUSHMAN CARD LIST में पात्र नागरिकों का नाम देख सकते हैं।
  2. जिन नागरिकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनके नाम के आगे Card Status में Not-Generated दिखाई देगा।
  3. आयुष्मान कार्ड आवेदन करने के लिए Action बटन पर क्लिक करें।
Ayushman Card Action
  1. आधार OTP की मदद से खुद का KYC पूरा करें और अपना हालिया फोटोग्राफ अपलोड करें।
Ayushman Card KYC
  1. मोबाइल नंबर, धर्म, जन्मतिथि, पिनकोड, जिला और गाँव आदि दर्ज करें।
  2. उपरोक्त विवरणों को दर्ज करने के बाद Submit पर क्लिक करें।
Ayushman Card Application

उपरोक्त प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड कुछ दिनों में अप्रूव हो सकता है। कार्ड बनने के बाद आप Ayushman Health Card Download कर सकते हैं।

आय और श्रेणी के आधार पर पात्रता मानदंड

यह योजना मुख्य रूप से सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 के आधार पर चिन्हित परिवारों को कवर करती है।

पात्र श्रेणियां

ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्र
भूमिहीन कृषि मजदूर कचरा बीनने वाले और स्ट्रीट वेंडर
SC/ST परिवार निर्माण श्रमिक
बिना सहारे वाले दिव्यांग सदस्य वाले परिवार सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मचारी
विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह घरेलू कामगार
मैनुअल स्कैवेंजिंग से जुड़े परिवार परिवहन क्षेत्र के श्रमिक

विशेष रूप से शामिल लाभार्थी

  • 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक — अक्टूबर 2024 में शुरू किए गए विस्तार के तहत।
  • आशा (ASHA) कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कर्मचारी।
  • पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के श्रमिक।
  • सरकार द्वारा चिन्हित कुछ विशेष कमजोर और जोखिम वाले व्यवसायों से जुड़े लोग।

ऑनलाइन पात्रता कैसे चेक करें?

अपनी पात्रता की जांच आधिकारिक सरकारी पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है।

पात्रता चेक करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाएं या PM-JAY मोबाइल ऐप का उपयोग करें।
  2. “Am I Eligible?” विकल्प पर क्लिक करें और “Beneficiary” विकल्प चुनें।
  3. अपना मोबाइल नंबर और राज्य चुनें/दर्ज करें।
  4. दिए गए कैप्चा कोड को भरें।
  5. मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।
  6. इसके बाद स्क्रीन पर आपकी योजना पात्रता की स्थिति दिखाई जा सकती है।

पात्रता की जांच के लिए उपलब्ध व्यवस्था के अनुसार आधार नंबर, परिवार आईडी या हाउसहोल्ड आईडी जैसे विभिन्न पहचान विवरणों का उपयोग करके भी लाभार्थी रिकॉर्ड खोजा जा सकता है।

Ayushman Card से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

1. आयुष्मान कार्ड क्या है?

आयुष्मान कार्ड भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत जारी किया जाने वाला एक कार्ड है।

2. आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

आयुष्मान कार्ड को आप आधिकारिक वेबसाइट https://bis.pmjay.gov.in/BIS/selfprintCard या https://beneficiary.nha.gov.in/ पर आधार ओटीपी की मदद से लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

3. आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें?

अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाकर अपने आधार कार्ड की मदद से KYC करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

4. आयुष्मान कार्ड के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

आयुष्मान कार्ड के आवेदन के लिए आपके पास आधार कार्ड और BPL राशन कार्ड का होना जरूरी बताया गया है।

5. आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं?

आयुष्मान कार्ड के तहत पात्र लाभार्थियों को योजना के नियमों के अनुसार स्वास्थ्य उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *