हरियाणा लाडली बहना योजना | बेटियों को मिलेंगे 18 वर्ष होने तक हर साल ₹5000 | Hariyana Ladli Bahena Yojana

Hariyana Ladli Bahena Yojana:बेटियां भी पढ़ाई लिखाई करके समाज में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें? ऐसा हर बेटी के माता – पिता चाहते है। लेकिन देश भर में काफी ऐसे गरीब परिवार निवास करते है जो चाहते हुए भी अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा नही दिला पाते है। हालांकि ऐसे गरीब परिवारों की बेटियों की बेहतर शिक्षा के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है।

जैसे कि अभी हाल ही में हरियाणा राज्य सरकार ने हरियाणा लाडली बहना योजना (Hariyana Ladli Bahena Yojana) को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार बेटी के जन्म पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगी। जिसका उपयोग बेटी की पढ़ाई, और शादी के लिए किया जा सकेगा। हरियाणा राज्य सरकार की यह काफी अच्छी पहल है।

तुम दोस्तों अगर आप हरियाणा राज्य में निवास करते हैं हरियाणा लाडली बहना योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। आज हम आपको हरियाणा लाडली बहना योजना क्या है? इसके लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और योजना के अंतर्गत कितनी सहायता राशि मिलेगी? (How To Apply Hariyana Ladli Bahena Yojana) इसके बारे में विस्तार से चर्चा करने जा रहे है। तो आइए जानते है-

हरियाणा लाडली बहना योजना क्या है? | What is Hariyana Ladli Bahena Yojana

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य की गरीब परिवार की बेटियों के लिए हरियाणा लाडली बहना योजना 2026 की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत अगर राज्य के गरीब परिवार में किसी बेटी को जन्म होता है तो राज्य सरकार उसके जन्म पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगी।

बता दे कि Hariyana Ladli Bahena Yojana के अंतर्गत जिन लड़कियों का जन्म 30 अगस्त 2005 के बाद हुआ है उनके परिवार यानी कि बेटी के माता-पिता को प्रतिवर्ष 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी।

वही अगर परिवार में दूसरी बेटी का जन्म होता है तो हरियाणा लाडली बहना योजना के अंतर्गत किसान विकास पत्र के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा। तो अगर आप भी Hariyana Ladli Bahena Yojana का लाभ लेना चाहते है तो इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

हरियाणा लाडली बहना योजना का उद्देश्य | Objective of Haryana Ladli Behna Scheme

इसमें कोई दोहराए नहीं है कि कुछ लोगों की मानसिकता ऐसी है कि अगर परिवार में लड़की का जन्म होता है तो उसे परिवार का बोझ समझा जाता है। अक्सर इस विचारधारा के कारण देश में कन्या भ्रूण हत्या के मामले भी सामने आते रहते है।

इन सब बातों को संज्ञान में रखते हुए हरियाणा राज्य सरकार ने हरियाणा लाडली बहना योजना को शुरू किया है। Hariyana Ladli Bahena Yojana का मुख्य उद्देश्य लोगों की मानसिकता को बदलकर भ्रूण हत्या को रोकना और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है।

हरियाणा लाडली बहना योजना के मुख्य बिंदु | Main Points

हरियाणा लाडली बहना योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु नीचे साझा किए गए हैं।

  • हरियाणा लाडली बहना योजना के अंतर्गत उन सभी बेटियों (दूसरी बेटी का जन्म होने पर) को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिनका जन्म 30 अगस्त 2005 के बाद हुआ है।
  • इस योजना के तहत 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष माता-पिता की बेटी के जन्म होने पर 5 साल तक किसान विकास पत्र के आधार पर दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को दूसरी लड़की और मां के संयुक्त नाम से किसान विकास पत्र में जमा किया जाएगा।
  • अगर बेटी की माता किसी कारण मृत हो जाती है तो यह धनराशि दूसरी लड़की और पिता के संयुक्त नाम पर जमा की जाएगी।
  • हरियाणा लाडली बहना योजना के अंतर्गत दी जाने वाली पहली किस्त दो लड़कियों के जन्म के 1 महीने के भीतर ही जारी कर दी जाएगी और बाकी की राशि बेटी के जन्मदिन पर हर साल प्रदान की जाएगी।
  • अगर किसी कारण लड़की की मृत्यु हो जाती है तो इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि देना बंद हो जाएगी।
  • हरियाणा लाडली बहना योजना का लाभ राज्य के सभी नागरिकों को दिया जाएगा, चाहे वह किसी धर्म या जाति के हों।

हरियाणा लाडली बहना योजना के लिए पात्रता | Eligibility

इस योजना का लाभ नीचे दिए गए पात्रता के आधार पर दिया जाएगा। अगर आपके पास नीचे दी गयी पात्रता है तभी आप इस योजना में आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकते है।

पात्रता विवरण
निवास आवेदनकर्ता लाभार्थी हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
आर्थिक स्थिति इस योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा जो आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आते हैं।
वार्षिक आय आवेदनकर्ता लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
बेटियां इस योजना के लिए दो बेटियों के अभिभावक पात्र होंगे।
जन्म तिथि बेटी का जन्म 30 अगस्त 2005 के बाद हुआ होना चाहिए।

हरियाणा लाडली बहना योजना के लिये जरूरी दस्तावेज | Documents Required

हरियाणा लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता लाभार्थी को इस योजना में अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म भरते समय कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

दस्तावेज जरूरी जानकारी
आधार कार्ड माता-पिता/अभिभावक का आधार कार्ड
बीपीएल राशन कार्ड यदि लागू हो तो बीपीएल राशन कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
पहचान पत्र बेटी के माता-पिता का पहचान पत्र
निवास प्रमाण पत्र हरियाणा निवास का प्रमाण
बैंक पासबुक बैंक खाते की पासबुक
पासपोर्ट फोटो माता-पिता का पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर चालू मोबाइल नंबर

हरियाणा लाडली बहना योजना में आवेदन कैसे करें?

हरियाणा लाडली बहना योजना से जुड़ी लगभग सभी जानकारी हमने ऊपर आपको दे दी है। अब बात आती है कि इस योजना में आवेदन कैसे करें? नीचे आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप दी गई है।

नजदीकी कार्यालय जाएं: हरियाणा लाडली बहना योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले बेटी के माता-पिता को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी अस्पताल या ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित कार्यालय जाना होगा। शहरी क्षेत्र में बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय से जानकारी ली जा सकती है।
वहां जाकर हरियाणा लाडली बहना योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद उसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
आवेदन फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी और दस्तावेजों की जांच करें।
इसके बाद आवेदन फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा कर दें।
आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद संबंधित कर्मचारी द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी।
जांच में आवेदन सही पाए जाने पर आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Hariyana Ladli Bahena Yojana Related FAQ

हरियाणा लाडली बहना योजना को हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुरू किया है।

हरियाणा लाडली बहना योजना का लाभ पात्र परिवारों की बेटियों को मिलेगा।

हरियाणा लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को प्रोत्साहित करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करना और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

हरियाणा लाडली बहना योजना के अंतर्गत 5000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि मिलने की जानकारी दी गई है।

हरियाणा लाडली बहना योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया ऊपर दी गई है। आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके संबंधित कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस योजना का लाभ 5 वर्ष तक दिया जाएगा।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि को बेटी के 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर निकाल सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप हरियाणा लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आपको जानकारी नहीं है कि हरियाणा लाडली बहना योजना का फॉर्म कैसे भरें, तो आपके लिए यह पोस्ट महत्वपूर्ण हो सकती है।

इस आर्टिकल में हमने विस्तार पूर्वक हरियाणा लाडली बहना योजना | बेटियों को मिलेंगे 18 वर्ष होने तक हर साल ₹5000 | Hariyana Ladli Bahena Yojana के संबंध में जानकारी साझा की है।

अगर अभी भी आपके मन में लाडली बहना योजना 2026 से संबंधित कोई प्रश्न है तो आप अपने प्रश्न नीचे उपलब्ध कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *