रेलवे का मेगा अलर्ट! 11,127 ALP पदों को हरी झंडी, 2026 में आएंगी भर-भर के नौकरियां?

रेलवे का मेगा अलर्ट! 11,127 ALP पदों को हरी झंडी, 2026 में आएंगी भर-भर के नौकरियां?

रेलवे में टेक्निकल नौकरी पाने का सपना देख रहे प्रशिक्षुओं के लिए अच्छा मौका आने वाला है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 2026-27 के लिए ALP के हजारों पदों को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती देश के अलग-अलग रेलवे जोन में की जाएगी।

कितने पद और कब मिली मंजूरी
इस भर्ती में कुल 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट के पद शामिल हैं। इन पदों को 19 फरवरी 2026 को नई दिल्ली से मंजूरी दी गई है। यह आदेश रेलवे बोर्ड की ओर से जारी किया गया है। जिसमें सभी जोनल रेलवे और चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स को जानकारी दी गई है।

भर्ती की मुख्य जानकारी
इस भर्ती में पद का नाम असिस्टेंट लोको पायलट है। यह भर्ती 2026 में केंद्रीय रोजगार सूचना (CEN) के माध्यम से निकाली जाएगी। इसमें सैलरी 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 के अनुसार मिलने वाली है। पूरी प्रक्रिया रेल मंत्रालय के तहत आने वाले RRB के माध्यम पूरी की जाने वाली है।

किस जोन में कितनी सीटें
इस भर्ती में देश के 17 रेलवे जोन में पद बांटे गए हैं। सेंट्रल रेलवे में 1400 पद, ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 700 और ईस्ट कोस्ट रेलवे में 1625 पद रखे गए हैं। ईस्टर्न रेलवे में 608 पद हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में 457 और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में 105 पद दिए गए हैं।

RRB ALP वैकेंसी 2026-27: रेलवे-वाइज़ ब्रेक-अप
S. No. नोटिफिकेशन के लिए मंज़ूर ज़ोनल रेलवे वैकेंसी
1 सेंट्रल रेलवे 1400
2 ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
3 ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
4 ईस्टर्न रेलवे 608
5 नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457
6 नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105
7 नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1276
8 नॉर्दर्न रेलवे 740
9 नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600
10 साउथ सेंट्रल रेलवे 674
11 साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200
12 साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
13 सदर्न रेलवे 250
14 साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
15 वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
16 वेस्टर्न रेलवे 214
17 चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06
टोटल 11,127
साथ ही नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 1276, नॉर्दर्न रेलवे में 740 और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में 600 पद हैं। साउथ सेंट्रल रेलवे में 674, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 200 और साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1531 पद शामिल हैं। इसके अलावा साउदर्न रेलवे में 250, साउथ वेस्टर्न रेलवे में 200, वेस्ट सेंट्रल रेलवे में 541 और वेस्टर्न रेलवे में 214 पद रखे गए हैं। चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में 6 पद हैं। कुल मिलाकर 11,127 पदों की भर्ती होगी।

सिलेक्शन कैसे होगा
इस भर्ती में अभ्यर्थियों को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले CBT 1 टेस्ट होगा, जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद CBT 2 होगा जिसमें टेक्निकल ज्ञान और समझ को परखा जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) देना जरूरी होगा। जो ALP पद के लिए जरूरी है। फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा। जो उम्मीदवार सभी चरण पास करेंगे और मेडिकल में फिट पाए जाएंगे उन्हें नौकरी दी जाएगी। बता दें, इस मंजूरी का मतलब है कि अब 2026 में बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर आएगा। सभी जोन के लिए एक ही नोटिफिकेशन जारी होगा, लेकिन आवेदन करते समय उम्मीदवार अपनी पसंद का रेलवे जोन चुन निर्भर। अभी जो जानकारी सामने आई है, वह सिर्फ पदों की मंजूरी है। पूरी भर्ती का नोटिफिकेशन यानी CEN अभी आना बाकी है। इस नोटिफिकेशन में उम्र सीमा, योग्यता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और आवेदन की तारीख जैसी पूरी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Comment