India Post GDS Vacancy Last Date : कितने परसेंट मार्क्स पर चयन संभव, 28636 ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की आज अंतिम तिथि
India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवकों के 28636 पदों पर भर्ती के लिए आज 14 फरवरी 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक व योग्य युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर आवेदन करें। आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरकर 16 फरवरी तक सब्मिट करना होगा। फॉर्म में करेक्शन 18 फरवरी से 19 फरवरी के बीच हो सकेगा। इस भर्ती में 10वीं पास युवा एप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में न कोई लिखित परीक्षा होगी और न इंटरव्यू। चयन की मेरिट लिस्ट 10वीं में प्राप्त मार्क्स के आधार पर बनेगी।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में कितने प्रतिशत मार्क्स पर चयन की उम्मीद
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में कटऑफ हर राज्य/श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रहता है। पिछले ट्रेंड और आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान जैसे सर्किलों में जनरल कैटेगरी की कटऑफ आमतौर पर 90 फीसदी से ऊपर रही है। हालांकि चयन की कई मेरिट लिस्ट आती है। पहली लिस्ट में जनरल कैटेगरी की कटऑफ यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान जैसे सर्किलों में 99-100 तक पहुंची रहती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अधिकांश सर्किलों में इस भर्ती में 90 फीसदी से कम वालों का चयन होने की उम्मीद कम रहती है।
कुल 28,636 पदों का आरक्षण के आधार पर विवरण इस प्रकार है:
सामान्य : 12,696 पद
ओबीसी : 5,694 पद
एससी : 3,942 पद
एसटी: 2,716 पद
EWS: 2,719 पद
दिव्यांग : 869 पद
राज्य (सर्किल ) रिक्त पद स्थानीय भाषा
उत्तर प्रदेश (UP) 3,169 हिंदी
महाराष्ट्र 3,553 मराठी / कोंकणी
पश्चिम बंगाल 2,983 बंगाली / हिंदी / अंग्रेजी
मध्य प्रदेश 2,102 हिंदी
तमिलनाडु 2,009 तमिल
बिहार 1,344 हिंदी
ओडिशा 1,191 उड़िया
छत्तीसगढ़ 1,155 हिंदी
राजस्थान 634 हिंदी
झारखंड 908 हिंदी
उत्तराखंड 436 हिंदी
दिल्ली 38 हिंदी
gd
ये भी पढ़ें:
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की अंतिम तिथि करीब, कैसे भरे फॉर्म, जरूरी डॉक्यूमेंट
28636 ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की सर्किल वाइज वैकेंसी डिटेल्स जारी, देखें ब्योरा
भारतीय डाक में 28740 पद, बिना परीक्षा 10वीं पास वालों का कैसे होगा चयन
कैटेगरी वाइज पोस्ट
उत्तर प्रदेश
यूआर: 1,328
ओबीसी: 830
एससी: 588
एसटी: 62
ईडब्ल्यूएस: 291
कुल: 3,169
बिहार (हिन्दी)
यूआर: 599
ओबीसी: 328
एससी: 199
एसटी: 67
ईडब्ल्यूएस: 119
PwD-ए: 8 | PwD-बी: 8 | PwD-सी: 11 | PwD-DE: 5
कुल: 1,344
राजस्थान (हिन्दी)
यूआर: 295 | ओबीसी: 87 | एससी: 84 | एसटी: 73 | ईडब्ल्यूएस: 73
कुल: 634
मध्य प्रदेश (हिन्दी)
यूआर: 844
ओबीसी: 252
एससी: 336
एसटी: 398
ईडब्ल्यूएस: 222
कुल: 2,102
दिल्ली (हिन्दी)
यूआर: 27 | ओबीसी: 4 | एससी: 2 | एसटी: 3 | ईडब्ल्यूएस: 2
कुल: 38
हिमाचल प्रदेश (हिन्दी)
यूआर: 217 | ओबीसी: 101 | एससी: 131 | एसटी: 12 | ईडब्ल्यूएस: 49
कुल: 520
हरियाणा (हिन्दी)
यूआर: 114 | ओबीसी: 73 | एससी: 48 | एसटी: 0 | ईडब्ल्यूएस: 25
कुल: 270
झारखंड (हिन्दी)
यूआर: 382 | ओबीसी: 105 | एससी: 100 | एसटी: 218 | ईडब्ल्यूएस: 71
कुल: 908
छत्तीसगढ़ (हिन्दी)
यूआर: 472 | ओबीसी: 46 | एससी: 137 | एसटी: 340 | ईडब्ल्यूएस: 115
कुल: 1,155
भर्ती की अन्य डिटेल्स
आयु सीमा
- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
- अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता – 10वीं कक्षा मैथ्स और अंग्रेजी के साथ पास होना जरूरी। जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान हो।
अभ्यर्थी को कंप्यूटर का ज्ञान हो। साइकिल चलाना भी आता हो।
वेतनमान (पद के अनुसार)
- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।
- एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।
चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों के ऑनलाइन जमा आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा। चयन के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को पहले अपने संबंधित डिविजनल हेड से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।
- उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिलेगी। अंतिम चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
जनरल व ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस – 100 रुपये। एससी, एसटी व सभी वर्गों की महिलाओं के लिए कोई फीस नहीं है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस का फॉर्म कैसे भरें, स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
पहले रजिस्ट्रेशन करें
- सबसे पहले https://www.indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।
- Click Here to Register/Apply के लिंक पर क्लिक करें।
- अगर पहले से लॉग इन बना है तो कैंडिडेट लॉगइन पर क्लिक करें। अगर नए उम्मीदवार हैं तो न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- नया उम्मीदवार होने पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें और “Send OTP” पर क्लिक करें। आपके मोबाइल और ईमेल पर प्राप्त 6 अंकीय ओटीपी को दर्ज करके उन्हें सत्यापित करें।
- पंजीकरण पूरा करना: उम्मीदवार से जुड़ी आवश्यक जानकारी भरें और कंपलीट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- आपका पंजीकरण नंबर और पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेज दिया जाएगा।
- उम्मीदवार लॉगिन: अब कैंडिडेट लॉग इन पर जाएं और अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। लॉगिन के लिए एक बार फिर मोबाइल ओटीपी का उपयोग करके सत्यापन करना होगा।
फॉर्म भरें
फॉर्म भरने के चार चरण हैं – पर्सनल डिटेल्स भरना, शैक्षणिक योग्यता भरना, पोस्ट प्रेफरेंस भरना और फिर फोटो व सिग्नेचर अपलोड करना।
- आवेदन पत्र भरना: “Apply Online” पर क्लिक करें और वह अधिसूचना (Notification) चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं। अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे वैवाहिक स्थिति, विकलांगता की स्थिति, रोजगार की जानकारी और अपना पूरा स्थायी/पत्रव्यवहार का पता भरें।
- शैक्षणिक योग्यता: अपने हाई स्कूल (10वीं) का विवरण दें। सर्किल, उत्तीर्ण होने का वर्ष, बोर्ड का नाम और रोल नंबर की डिटेल्स देनी होगी।
- अंक दर्ज करें – प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक भरें। इस भर्ती के लिए गणित और अंग्रेजी विषयों में पास होना अनिवार्य है। अपनी क्षेत्रीय भाषा (जैसे हिंदी) का चयन करें और यदि आपका परिणाम सीजीपीए (CGPA) में है, तो उसे भी दर्ज करें।
- पद की प्राथमिकता : अपना सर्किल और डिवीजन चुनें। इसके बाद उपलब्ध डाकघरों की सूची में से अपनी प्राथमिकता (जैसे 1, 2, 3) दर्ज करें। फॉर्म में 39 प्रेफरेंस मिलेंगे।
- दस्तावेज अपलोड : अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और “Preview” सेक्शन में जाकर अपने पूरे आवेदन पत्र की सावधानीपूर्वक जांच करें।
- अंतिम सबमिशन और भुगतान: सब्मिट एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें। इसके बाद भुगतान गेटवे (Payment Gateway) खुलेगा, जहां आप यूपीआई (UPI), क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। भुगतान पूरा होते ही आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
- जीडीएस का फॉर्म भरते समय अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची-
- फोटो (Photograph): उम्मीदवार की अपनी फोटो।
- हस्ताक्षर (Signature): उम्मीदवार के हस्ताक्षर की डिजिटल कॉपी।
- हालांकि अपलोड केवल फोटो और हस्ताक्षर करने होते हैं, लेकिन फॉर्म भरने के लिए आपके पास हाई स्कूल (10वीं) की मार्कशीट/रोल नंबर की पूरी डिटेल्स होनी चाहिए।
भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के एक पासपोर्ट साइज फोटो और अभ्यर्थी की हस्ताक्षर
- अभ्यर्थी की 10वीं की अनुसूची और 12वीं की अनुसूची।
- आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की स्नातक और डिग्री की ओरिजिनल प्रमाण पत्र।
- आवेदक की मूल निवासी प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति।
- आवेदक की आधार कार्ड या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या सरकारी विभाग द्वारा जारी कोई भी अन्य पहचान पत्र।
जॉब के लिए आवेदन का फॉर्मेट भिन्न-भिन्न प्रकार के जॉब, कंपनी या संस्थान के आधार पर थोड़ा बदल सकता है। हालांकि, ज़्यादातर मामलों में कुछ मूलभूत जानकारी हर फॉर्मेट में शामिल होती है। यहाँ उनका एक लिस्ट है:
सामान्य जानकारी:
- आपका पूरा नाम
- जन्म तिथि और जन्म स्थान
- पिता/माता का नाम
- स्थायी पता और वर्तमान पता
- फोन नंबर और ईमेल एड्रेस
- शैक्षणिक योग्यता (स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक सभी संस्थानों का विवरण, डिग्री, डिप्लोमा आदि)
- पेशेवर योग्यता (कोर्स, ट्रेनिंग, सर्टिफिकेट आदि)
- कार्य अनुभव (पिछले नौकरियों का विवरण, पद, अवधि, जिम्मेदारियाँ आदि)
- कौशल और क्षमताएं (भाषा कौशल, कंप्यूटर कौशल, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, प्रबंधन कौशल आदि)
- उपलब्ध होने की तिथि (आप कब से नौकरी शुरू कर सकते हैं)
- वेतन अपेक्षा
अतिरिक्त जानकारी:
भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के एक पासपोर्ट साइज फोटो और अभ्यर्थी की हस्ताक्षर
- अभ्यर्थी की 10वीं की अनुसूची और 12वीं की अनुसूची।
- आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की स्नातक और डिग्री की ओरिजिनल प्रमाण पत्र।
- आवेदक की मूल निवासी प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति।
- आवेदक की आधार कार्ड या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या सरकारी विभाग द्वारा जारी कोई भी अन्य पहचान पत्र।
जॉब के लिए आवेदन का फॉर्मेट भिन्न-भिन्न प्रकार के जॉब, कंपनी या संस्थान के आधार पर थोड़ा बदल सकता है। हालांकि, ज़्यादातर मामलों में कुछ मूलभूत जानकारी हर फॉर्मेट में शामिल होती है। यहाँ उनका एक लिस्ट है: