CG Govt Employees News: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी ये शानदार सुविधा, सरकार ने इस बैंक के साथ किया MOU

CG Govt Employees News: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी ये शानदार सुविधा, सरकार ने इस बैंक के साथ किया MOU

कर्मचारियों की कई सुविधाएं छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने नियमित कर्मचारियों के लिए बैंकिंग सुविधाओं को और अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (मोयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत बैंक में वेतन खाता रखने वाले सभी कर्मचारियों को ‘गवर्नमेंट प्राइड सैलरी सेविंग स्कीम’ के तहत उन्नत मुफ्त सुविधाएं और बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

CG Govt Employees News

समझौते के अनुसार खाताधारक कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा में 1.25 करोड़ रुपये तक, हवाई दुर्घटना बीमा में 1 करोड़ रुपये तक, स्थायी पूर्ण विकलांगता कवर में 1.25 करोड़ रुपये तक और टर्म्स इंश्योरेंस में 10 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। इसके अलावा गोल्डन आवर के तहत 1 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार सुविधा, बालिका विवाह लाभ में 10 लाख रुपये तक और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक का लाभ भी दिया जाएगा। CG Govt Employees News

कम कीमत पर मिलेगी ये सुविधाएं (CG Govt Employees News)
कर्मचारियों की कई सुविधाएं इसके साथ ही खाताधारकों को अन्य आकर्षक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे और स्वास्थ्य बीमा पर टॉप-अप जैसी वैकल्पिक सुविधाएं रियायती दरों पर देने वाले। यह समझौता ज्ञापन 10 फरवरी 2026 को शीतल शाश्वत वर्मा, विशेष सचिव, वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन और वी. वेंकटेश, अंचल प्रबंधक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, रायपुर अंचल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। राज्य सरकार का यह कदम अपने नियमित कर्मचारियों को सुरक्षित, आरामदायक और लाभप्रद बैंकिंग सुविधाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Comment