DSSSB में 911 पदों पर निकली भर्ती; CAPF में 349 वैकेंसी, मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण में 235 ओपनिंग्स
आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DSSSB में 911 पदों पर निकली भर्ती की। यूपीएससी ने CAPF में 349 पदों पर निकाली भर्ती। साथ ही मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण में 235 वैकेंसी की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए।…
- DSSSB में 911 पदों पर निकली भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार पात्रता वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 मार्च 2026 तय की गई है।
वैकेंसी डिटेल्स :
पद का नाम पदों की संख्या
लीगल असिस्टेंट 10
असिस्टेंट इंजीनियर सिविल 33
जूनियर इंजीनियर सिविल 281
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) 587
कुल 911
लीगल असिस्टेंट :
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री। साथ में 3 साल का लीगल प्रैक्टिशनर का अनुभव या किसी सरकारी डिपार्टमेंट में 1 साल का लीगल काम का अनुभव।
असिस्टेंट इंजीनियर सिविल:
सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या तीन साल का सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 2 साल का अनुभव।
जूनियर इंजीनियर सिविल:
मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO):
बैचलर की डिग्री। साथ में कंप्यूटर का डिप्लोमा होना चाहिए।
एज लिमिट :
न्यूनतम : 18 साल
अधिकतम : 35 साल
रिजर्व कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सैलरी :
35,400-1,42,400 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
टियर – 1 एग्जाम
टियर – 2 एग्जाम
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल एग्जाम
फीस :
नॉर्मल, ओबीसी, ईस : 100 रुपए
एससी, एसटी, पीएच : नि:शुल्क
एग्जाम सैंपल :
लीगल असिस्टेंट के लिए :
सब्जेक्ट प्रश्नावली की संख्या टोटल मार्क्स
जनरल अवेयरनेस जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग एबिलिटीएरिथमेटिकल एंड न्यूमेरिकल एबिलिटीहिंदी लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन टेस्टइंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन टेस्ट 100 100
संबंधित विषय
100 100
कुल 200 200
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड – 2 :
सब्जेक्ट प्रश्नावली की संख्या टोटल मार्क्स
जनरल अवेयरनेस जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग एबिलिटीएरिथमेटिकल एंड न्यूमेरिकल योग्यता हिंदी भाषा और समझ टेस्ट
इंग्लिश भाषा और समझ टेस्ट
200 200
ऐसे करें आवेदन :
DSSSB की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
DSSSB भर्ती विज्ञापन 6/2024 पर क्लिक करें।
अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का पेमेंट करें।
आवेदन फॉर्म फाइनल जमा कर दें।
इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
- यूपीएससी ने CAPF में 349 पदों पर निकाली भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
ग्रेजुएशन की डिग्री।
एज लिमिट :
न्यूनतम : 20 साल
अधिकतम : 25 साल
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
एससी, एसटी : 5 साल की छूट
ओबीसी : 3 साल की छूट
सिलेक्शन प्रोसेस :
रिटन एग्जाम
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
वैध ईमेल आईडी
मोबाइल नंबर
स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर
फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस)
फीस :
जनरल, ओबीसी : 200 रुपये
एससी, एसटी, महिला : नि:शुल्क
एग्जाम में लागू होंगे ये नियम :
वन टाइम रजिस्ट्रेशन की जगह यूआरएन ने ले ली है जो हमेशा वैलिड रहेगा।
फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन में सुधार करने का कोई मौका नहीं मिलेगा।
अब पहले से खींची हुई फोटो अपलोड करने के बजाय आवेदन के समय लाइव फोटो हासिल करना जरूरी है।
को सफेद कागज पर काले पेन से तीन बार सिग्नेचर करके अपलोड करने होंगे।
एग्जाम सेंटरों की संख्या 47 से बढ़कर 57 कर दी गई है। इसके अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद) और भुवनेश्वर, इंदौर जैसे 10 नए सेंटर जोड़े गए हैं।
इस बार असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा।
एग्जाम पैटर्न :
पेपर विषय प्रश्नावली की संख्या कुल अंक
पेपर – 1 सामान्य और मेंटल योग्यता
125 250
पेपर – 2 सामान्य अध्ययन, निबंध और कॉम्प्रिहेंशन
7 200
ऐसे करें आवेदन :
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद UPSC CAPF AC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन की गई जानकारी दर्ज करें।
सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस जमा करके फॉर्म जमा करें।
इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
- मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण में 235 पदों पर भर्ती
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने वर्ष 2026 के लिए ग्रुप A, B और C के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार अपनी वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2026 तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता :
संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री, डिप्लोमा, आर्किटेक्चर या सिविल इंजीनियरिंग या प्लानिंग या इसके समकक्ष डिग्री, सोशल वर्क में मास्टर डिग्री, लॉ में बैचलर डिग्री, स्टेनोग्राफर के लिए 10वीं पास + 80 शब्द प्रति मिनट शॉर्टहैंड + 40 शब्द प्रति मिनट मराठी टाइपिंग, 10वीं पास के साथ वर्क एक्सपीरियंस।
एज लिमिट :
न्यूनतम : 18 साल
अधिकतम (सामान्य वर्ग) : 38 साल
अधिकतम (आरक्षित वर्ग) : 43 साल
पीडब्ल्यूबीडी : 45 साल
एसस ई, एसटी : 5 साल की छूट
पीडब्ल्यूबीडी : 7 साल की छूट
सिलेक्शन प्रोसेस :
ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
स्किल टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फीस :
सामान्य : 1,000 रुपए
पिछड़ा वर्ग (OBC/SC/ST/VJ-NT/SBC) : 900 रुपए
अनाथ श्रेणी: 900 रुपए
पूर्व सैनिक/पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क
सैलरी :
19,100 से 1,77,500 रुपए प्रतिमाह
अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में क्लिक करें।
अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। सभी डिटेल्स पढ़ें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का पेमेंट करें।
फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे जमा करें।
इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
ऑफिशियल वेबसाइट लिंक
- हरियाणा में 4,227 पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख 23 फरवरी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी भर्ती के लिए 9 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2026 है। उम्मीदवार आयोग की फीस वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
एग्जाम के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने ग्रुप सी पदों के लिए CET फेज-I पास किया है।