Posted in

GAIL Vacancy 2026 : गेल में निकली एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की शानदार भर्ती, सैलरी 60,000 से 1.80 लाख तक; जानें योग्यता

GAIL Vacancy 2026 : गेल में निकली एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की शानदार भर्ती, सैलरी 60,000 से 1.80 लाख तक; जानें योग्यता

GAIL Vacancy: गेल (इंडिया) लिमिटेड ने गेट-2026 के माध्यम से इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षु (एग्जीक्यूटिव ट्रेनी) पदों पर भर्ती की घोषणा की है। कंपनी ने केमिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विषयों में योग्य अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 70 पदों को भरा जाएगा।

पद नाम कुल पद
कार्यकारी प्रशिक्षु (रसायन) 17
कार्यकारी प्रशिक्षु (इंस्ट्रूमेंटेशन) 21
कार्यकारी प्रशिक्षु (विद्युत) 16
कार्यकारी प्रशिक्षु (यांत्रिक) 16
कुल 70

GAIL Executive Trainee 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
executive प्रशिक्षु (रसायन): उम्मीदवार के पास रसायन, पेट्रोकेमिकल, रासायनिक प्रौद्योगिकी या संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 65% अंक आवश्यक हैं। इसके लिए GATE 2026 में केमिकल इंजीनियरिंग (CH) पेपर देना होगा।
एग्जीक्यूटिव टीचर (इंस्ट्रूमेंटेशन): इंस्ट्रुमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 65% अंक हों। इसके लिए GATE 2026 में इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग (IN) पेपर अनिवार्य है।
एग्जीक्यूटिव टीचर (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल या संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए और न्यूनतम 65% अंक आवश्यक हैं। इसके लिए GATE 2026 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) पेपर देना होगा।
एग्जीक्यूटिव टीचर (मैकेनिकल): मैकेनिकल या संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 65% अंक हों। इसके लिए GATE 2026 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) पेपर आवश्यक है।
आधिकारिक नोटिस देखें

कितना मिलेगा वेतन?
इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें।
“भर्ती के अवसर” चुनें और संबंधित पदनाम खोजें।
“GATE-2026 के माध्यम से कार्यकारी प्रशिक्षु पद के लिए ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
आवेदन पत्र में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और GATE-2026 पंजीकरण संख्या भरें।
निर्देशानुसार स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
अंतिम जमा से पहले सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *