Railway Vacancy : 10वीं पास के लिए रेलवे में अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती, न परीक्षा, न इंटरव्यू

Railway Vacancy : 10वीं पास के लिए रेलवे में अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती, न परीक्षा, न इंटरव्यू

रेलवे वैकेंसी 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) ने पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है। उम्मीदवार पात्रता वेबसाइट https://www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत अप्रेंटिस के कुल 5349 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह ट्रेनिंग एक साल के लिए दी जाएगी। इन पदों को भरने के लिए न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही कोई इंटरव्यू होगा। चयन आईटीआई और 10वीं के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। रेलवे से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती (आरआरबी ग्रुप डी) में इनके लिए 20 फीसदी पद सुरक्षित रखे जाते हैं।

सबसे ज्यादा पद फिटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए हैं। फिटर के 1614 पद, इलेक्ट्रिशियन के 1217 पद, वेल्डर के 532 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 280 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 236 पद, डीजल मैकेनिक के 207 पद, पेंटर के 190 पद, कारपेंटर के 184 पद और रेफ्रिजरेशन तथा एसी मैकेनिक के 184 पद शामिल हैं। इसके अलावा पाइप फिटर, प्लंबर, वायरमैन, ड्राफ्ट्समैन सिविल, टर्नर, स्टेनोग्राफर, मशीनिस्ट, मोटर व्हीकल मैकेनिक, फोर्जर और हीट ट्रीटर जैसे ट्रेड भी इस भर्ती में शामिल किए गए हैं।

  • कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं परीक्षा पास हो।
  • इसके साथ न्यूनतम संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट (NCVT से एफिलिएटेड) प्राप्त होना चाहिए।

स्टाइपेंड : नियमानुसार दिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे मंडल / क्लस्टर का नाम कुल पद
BCT मंडल 1332
BRC मंडल 582
ADI मंडल 1073
RTM मंडल 492
RJT मंडल 256
BVP मंडल 245
PL वर्कशॉप 437
MX वर्कशॉप 146
BVP वर्कशॉप 181
DHD वर्कशॉप 359
PRTN वर्कशॉप 73
SBI इंजीनियरिंग वर्कशॉप 100
SBI सिग्नल वर्कशॉप 25
मुख्यालय कार्यालय 48
कुल योग (ग्रैंड टोटल) 5349

  • 23 मार्च 2026 को न्यूनतम 15 और अधिकतम 24 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • दिव्यांगों का जन्म 24 मार्च 2026 से पहले और 23 मार्च 2026 के बाद न हुआ हो।
  • अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के दिव्यांगों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:प्रमोशन की खाली सीट सीधी भर्ती से भरेगा रेलवे भर्ती बोर्ड
योग्य अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर बनी मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों को बराबर वेटेज दिया जाएगा।

  • 100 रुपये। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड, एसबीआई यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।
  • एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को कोई फीस नहीं देना होगा।

Leave a Comment