मनरेगा NMMS App कैसे Download करें | मनरेगा NMMS App पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | मनरेगा NMMS ऐप की विशेषता क्या है
भारत सरकार के अधीन ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नरेगा योजना को पारदर्शी तरीके से चलाने के लिए एवं श्रमिकों और मजदूर वर्ग के नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए NREGA NMMS App की शुरुआत की है।
जिसके माध्यम से NREGA की सभी जानकारियां उन्हें उनके Mobile Phone पर Application के द्वारा प्राप्त हो जाएंगे। ये Application मनरेगा योजना को और भी ज्यादा पारदर्शी बनाने का कार्य करता है।
तो आज इस लेख में हम आपको मनरेगा एनएमएमएस ऍप कैसे Download करते हैं उससे संबंधित जानकारी बताएंगे और साथ ही साथ उसकी विशेषता के बारे में भी आपको ज्ञान प्रदान करेंगे।
NREGA NMMS App Kya Hai?
नरेगा योजना के अंतर्गत श्रमिकों की Masteroll संबंधित जानकारी और उनकी हाजरी से संबंधित जानकारियों को व्यवस्थित रूप से रखने के लिए NREGA NMMS App को Launch किया गया है।
यह Block स्तर पर उन जानकारियों को अपने पास रखें रहता है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से मजदूरों की हाजिरी को मेंटेन किया जाएगा और फिर उसे NREGA के Portal पर Upload कर दिया जाएगा।
जिससे कोई भी श्रमिक एवं मजदूर ऑनलाइन रूप से Application के माध्यम से अपनी हाजिरी और कार्य संबंधित रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त कर सकेगा।
मुख्य विशेषताएं मनरेगा एनएमएमएस ऍप
| लेख | मनरेगा NMMS App कैसे Download करें |
|---|---|
| योजना | नरेगा योजना |
| App Name | NREGA NMMS App |
| संचालन | भारत सरकार द्वारा |
| मंत्रालय | ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार |
| लाभार्थी | देश के सभी श्रमिक और मजदूर वर्ग के लोग |
| उद्देश्य | नागरिकों को ऑनलाइन App के माध्यम से जानकारी प्रदान कर और योजना को पारदर्शी तरीके से संचालित करना |
| App Size | 16.4 MB |
मनरेगा NMMS ऐप की विशेषता क्या है?
- ई-मस्टरोल को लाने ले जाने के समय की बचत NREGA NMMS App के माध्यम से मास्टर रोल को लाने और ले जाने में समय की बचत देखने को मिलेगी।
- NREGA Portal पर कार्य निष्पादन के दौरान उपस्थिति रिकॉर्ड की उपलब्धता नरेगा के सभी कार्य निष्पादन के दौरान रिकॉर्डों की उपलब्धता देखने को मिलेगी।
- अब नरेगा पोर्टल पर Data Entry में समय कम लगेगा।
- कागजी रिकॉर्डों को कम किया जाएगा और कागज के पेपर का कम उपयोग होगा। ऐसे में डिजिटलकरण को बढ़ावा मिलेगा।
- इस Application के माध्यम से खाता सत्यापन के लिए पासबुक दस्तावेजों की Upload का प्रावधान देखने को मिलेगा।
- मनरेगा एनएमएमएस ऍप ग्रीन डिजिटल सेवा का ही एक उदाहरण है।
- नरेगा के माध्यम से श्रमिकों को एकल या फिर कई श्रमिकों के लिए Demand की मांग की जा सकती है।
- NREGA के अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों का Work Allocation किया जा सकता है।
- मनरेगा के अंतर्गत जितने भी श्रमिक कार्य कर रहे हैं उनकी हाजिरी का विवरण भी इस एप्लीकेशन के अंतर्गत दर्ज किया जा सकता है।
मनरेगा NMMS ऐप डाउनलोड कैसे करें
यदि आप NREGA NMMS App को Download करना चाहते हैं तो उसके लिए हम निम्नलिखित प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप आसानी से मोबाइल फोन में इस महत्वपूर्ण App को डाउनलोड कर सकते हैं।
तो आइए निम्नलिखित हम उन जानकारियों को साझा करते हैं।
NREGA NMMS App को Download करने के लिए आपको सबसे पहले नरेगा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद आपके सामने Website के Homepage खुल कर आ जाएगा।
जहां पर उपर की तरफ आपको Menu Bar में Download Mobile App का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको Click कर देना होगा।
Download Mobile App
जिसके बाद आपके सामने 3 ऐप का नाम सामने प्रदर्शित किया जाएगा जिसमें आपको NMMS App के Option पर Click कर देना होगा।
जिसके बाद आपके मोबाइल पर Application को Download करने का Notification आएगा जिसमें आपको OK के विकल्प पर Click कर देना होगा।
अब आपके फोन MGNREGA NMMS App Download होने लगेगा। जिससे आप Install आसानी से कर सकेंगे।
NREGA NMMS App पर Registration करने की प्रक्रिया
अपने Mobile Phone में NREGA NMMS App पर पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
अपने Mobile Phone में NREGA NMMS App पर पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले Application को ओपन करना होगा।
जहां पर आपको APP के होमपेज पर Interface खुल कर आ जाएगा।
जहां पर आपको D.20 Device Management का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको Click कर देना होगा।
उसके बाद आपके सामने Devices Registration का Option दिखाई देगा जिस पर आपको Click करना होगा।
अब उसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आएगा जिसमें आपको सबसे पहले अपना Mobile Number दर्ज करना होगा।
उसके बाद आपको कुछ Basic Details की जानकारी को दर्ज करना होगा। जैसे:
- SIM
- IMEI No.
- Operating System
- Ram
- Internal Storage
- Supported Network
- Wifi
- USB Supported
- Bluetooth
- GPS
- Map Supported
सभी जानकारियों को विस्तार से दर्ज कर के Save के Option पर Click कर देना होगा।
इस प्रकार से आपके Mobile Phone में NREGA NMMS App पर Registration प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
3 thoughts on “NREGA NMMS App कैसे Download करें- जाने विशेषता व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया”